फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शिक्षकों के हितों के प्रति उदासीन हैं सरकारें : जिलाध्यक्ष

शिक्षकों के हितों के प्रति उदासीन हैं सरकारें : जिलाध्यक्ष

Wed, 16 May 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों के हितों के प्रति उदासीन हैं सरकारें : जिलाध्यक्ष
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष उमेशचंद्र यादव की अध्यक्षता में एमजी गर्ल्स इंटर कालेज में हुई।
विज्ञापन


पूर्व जिलाध्यक्ष रमेशचद्र यादव ने कहा कि वतमान की केंद्र और राज्य सरकारें शिक्षकों के हितों के प्रति उदासीन रवैया अपना रहीं हैं। एक अप्रैल 2005 के बाद सेवा में आए शिक्षकों से जबरन एनपीएस फार्म भरवाए जा रहे हैं। पुरानी पेंशन यदि इतनी खराब है तो सांसदों और विधायकों को क्यों दी जा रही है। जिलाध्यक्ष उमेशचंद्र यादव ने विद्यालय एवं विभागीय कार्यालय में आ रही परेशानियों को सुना। उन्होंने कहा किसी भी स्तर पर शिक्षकों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा।


चाहे बाबू हो या प्रबंधतंत्र, अगर जायज पत्रावलियों को रोकने का प्रयास न करें। महिलाओं के मातृत्व अवकाश, जीपीएफ पर ऋण, चयन वेतनमान बिना देरी के निस्तारित करें। जिला मंत्री राजीव कुमार शर्मा ने कहा विद्यालयों से मिले शिकायती पत्र पढ़कर सुनाए। समस्याओं के निस्तारण के लिए शिक्षक संघ की प्रतिबद्धता व्यक्त की। रनवीर यादव, विद्याराम, रामकेश, अमित विद्यार्थी, महेशचंद्र राजौरिया, पंकज भारद्वाज, संजय यादव, सरिता यादव, धीरज जैन, नीतू सिंह, राजकुमार, राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed