फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   एटा में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

एटा में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

Mon, 18 Dec 2017 11:15 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
एटा में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
demo pic - फोटो : Demo Pic
एटा। लूट, हत्या और चोरी के आरोप में फरार 15 हजार रुपये और 12 हजार रुपये के इनामी दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


थाना पिलुआ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर निधौलीकलां मार्ग पर डकैती, लूट, हत्या के मामले में फरार आरोपियों कालीचरन निवासी उसेत बदायूं और रामौतार पुत्र गजाधर निवासी गनेशपुर थाना गंजडुंडवारा कासगंज की घेराबंदी कर ली। पुलिस को आता देखकर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। कुछ देर की मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उनके कब्जे से पुलिस ने दो तमंचे, कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सकीट क्षेत्र के नगला काजी में विगत दिनों मां, बेटे की हत्या और लाखों की डकैती वाली घटना में शामिल बावरिया गिरोह के सदस्य है। पुलिस ने बताया कि पांच नवंबर को जैथरा क्षेत्र में लाइसेंसी असलाह चोरी के मामले में भी फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed