{"_id":"59da68024f1c1b7a548b659d","slug":"31507485698-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही फाइनेंस कंपनी पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही फाइनेंस कंपनी पर रिपोर्ट दर्ज
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। मिरहची में बिना रजिस्ट्रेशन के फाइनेंस कंपनी चलाने पर संचालक सहित सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। एसएसपी से की गई शिकायत के बाद मिरहची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
थाना मिरहची क्षेत्र के गांव जिन्हेरा निवासी धर्मेंद्र पुत्र रामप्रसाद ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि उसके गांव का ही सर्वेश कुमार पुत्र जयनरायन अपने भाई सहित सात लोगों के साथ मिलकर बिना रजिस्ट्रेशन के कस्बा मिरहची में कृष्णा फाइनेंस के नाम से लोगों को मोटे ब्याज पर रुपये देने का काम करता है।
उसने बताया कि सर्वेश सीधे साधे लोगों से रुपये देने के बाद मनमाने ब्याज को लेकर दोगुने और इससे अधिक रुपये वसूलता है। बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही फाइनेंस कंपनी की शिकायत पर गंभीर हुए एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने थाना मिरहची पुलिस को आदेशित कर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा। जिसे लेकर पुलिस ने मामले में टैक्स चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
पुलिस रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामले की जांच कर आरोपी की तलाश कर रही है। आरोप है इस फाइनेंस कंपनी के ब्याज से परेशान होकर एक दो किसान जान भी दे चुके हैं।