फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   30 polling personnel remained absent, instructions from FIR

Agra News: गैरहाजिर रहे 30 मतदान कार्मिक, एफआइआर के निर्देश

Thu, 02 May 2024 03:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 02 May 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
30 polling personnel remained absent, instructions from FIR
कासगंज। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए बुधवार को श्री गणेश इंटर कॉलेज में मतदान कार्मिकों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम सुधा वर्मा ने सभी मतदान कार्मिकों को हिदायत देते हुए कहा कि वे गंभीरता से प्रशिक्षण लें। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं, दोनों पालियों में गैर हाजिर रहे 30 मतदान कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए गए हैं। द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान प्रथम पाली में 11 व द्वितीय पाली में 19 कार्मिक अनुपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर ने मतदान कार्मिकों को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी एवं द्वितीय मतदान अधिकारी से सवाल किए गए। वहीं गलत जवाब देने पर उन्हें सही से पुन: प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए गए। पीठासीन अधिकारियों से मॉकपोल की प्रक्रिया को भी अपने समक्ष कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा दोनो पालियों में अनुपस्थित 30 कार्मिकों के विरुद्ध जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed