फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   30 cricketers of the city in Youth Premier League auction long bid for opener Lakshya Rathore

Auction: यूथ प्रीमियर लीग ऑक्शन में शहर के 30 क्रिकेटर, ओपनर बल्लेबाज लक्ष्य राठौर के लिए चली लंबी बोली

Mon, 31 Mar 2025 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 31 Mar 2025 09:56 AM IST
सार

यूथ क्रिकेट प्रीमियर लीग के ऑक्शन शुरू हो गए हैं। इस लीग के लिए आगरा के 30 क्रिकेटर चुने गए हैं। इनमें से लक्ष्य राठौर के लिए सबसे लंबी बोली चली। 
 

विज्ञापन
30 cricketers of the city in Youth Premier League auction long bid for opener Lakshya Rathore
क्रिकेट प्रतियोगिता

विस्तार

यूथ क्रिकेट प्रीमियर लीग के ऑक्शन में 8 फ्रेंचाइजी ने आगरा के 30 क्रिकेटरों को खरीदा है। इसमें बल्लेबाज, तेज गेंदबाज और स्पिनर शामिल हैं। ओपनर बल्लेबाज लक्ष्य राठौर के लिए लंबी बोली चली। उन्हें 3000 रुपये में खरीदा गया। यूथ प्रीमियर क्रिकेट लीग मथुरा में 4 अप्रैल से होने जा रही है।
विज्ञापन


लीग से जुडे हिमांशु ने बताया कि फ्रेंचाइजी ने करीब पौने तीन सौ खिलाड़ियों पर बोली लगाई। इससे पहले मथुरा की अचीवर्स अकादमी में हुए ट्रायल्स में 1000 से अधिक खिलाड़ियों ने किस्मत आजमाई थी। इसमें आगरा के 100 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल थे। पूर्व आईपीएल क्रिकेटर केके उपाध्याय मुख्य चयनकर्ता रहे।
विज्ञापन


ट्रायल देने के लिए चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, पंजाब और बिहार के कई शहरों से भी खिलाड़ी पहुंचे थे। यूथ क्रिकेट प्रीमियर लीग 19 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों के लिए हो रही है। ट्रायल में से करीब 275 खिलाड़ियों के नामों का चयन ऑक्शन के लिए किया गया था। आईपीएल के बाद राज्यों ने अपनी प्रीमियर लीग शुरू की। अब विभिन्न शहरों ने भी अपनी क्रिकेट प्रीमियर लीग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed