{"_id":"5d9193a68ebc3e017e52c6e0","slug":"25-lawsuit-against-owner-of-five-star-hotel-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइव स्टार होटल के मालिक पर एक साथ 25 मुकदमे, जानिए क्या लगे हैं आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइव स्टार होटल के मालिक पर एक साथ 25 मुकदमे, जानिए क्या लगे हैं आरोप
Mon, 30 Sep 2019 11:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 30 Sep 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित होटल रमाडा प्लाजा के मालिक नंद किशोर मंगरानी के खिलाफ कोर्ट में एक साथ 25 वाद दायर किए गए हैं। सभी में उधार ली रकम वापस न करने का आरोप है। वाद एनआई एक्ट में है। रकम के बदले इन लोगों को जो चेक दिए गए थे, वे बैंक में डिसऑनर हो गए। ये चेक 45 हजार से साढ़े पांच लाख तक के हैं।
मंगरानी कमला नगर डी ब्लॉक के रहने वाले हैं। पीड़ित लोग भी इसी कॉलोनी के हैं। उनकी रीयल एस्टेट कंपनी नंद किशोर डेवलपर्स भी है। हरीश कुमार ने 13, गौतम कांगिया ने नौ और रेनू कांगिया ने तीन केस दर्ज कराए हैं।
कोर्ट में इनकी पैरवी करने वाले अधिवक्ता तपन कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित लोग पहले पुलिस के पास गए। जब पुलिस ने नहीं सुनी तो कोर्ट की शरण ली। इन लोगों से रकम पांच साल पहले ली गई थी लेकिन अब तक वापस नहीं की। लोगों का कहना है कि नंद किशोर मंगरानी घर पर मिल नहीं रहे। फोन स्विच ऑफ रखते हैं।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें