फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   237 Agra Hospitals Served Notices Over Missing Fire NOC Licence Renewal at Risk

Agra: 237 अस्पतालों को नोटिस, मांगी गई अग्निशमन विभाग की एनओसी; लाइसेंस का नहीं होगा नवीनीकरण

Sun, 07 Jun 2026 10:21 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sun, 07 Jun 2026 10:21 AM IST
सार

आगरा में फायर एनओसी के बिना संचालित 237 अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी किया है। चेतावनी दी गई है कि एनओसी प्रस्तुत नहीं करने पर अस्पतालों के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा।
 

विज्ञापन
237 Agra Hospitals Served Notices Over Missing Fire NOC Licence Renewal at Risk
सीएफओ देवेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अग्निशमन विभाग की एनओसी के बिना संचालित अस्पतालों पर सख्ती की तैयारी है। स्वास्थ्य विभाग ने 237 अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी कर अग्निशमन विभाग की एनओसी तलब की है। इसके बिना अस्पतालों के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन




स्वास्थ्य विभाग में 487 अस्पताल पंजीकृत हैं। इनमें से 250 अस्पतालों को ही अग्निशमन विभाग की एनओसी प्राप्त है। बाकी 237 अस्पताल बिना फायर एनओसी के ही संचालित हो रहे हैं। आग लगने पर इनमें बचाव के इंतजाम भी पर्याप्त नहीं है। आपातकालीन निकासद्वार नहीं है। प्रवेश-निकासी के लिए एक ही गेट का उपयोग हो रहा है। अग्निशमन उपकरण भी खराब हैं और आग बुझाने के लिए पानी के टैंक की भी व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


आग लगने की घटना होने पर मरीजों की जान का खतरा है। ऐसे में इन सभी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन विभाग सख्ती करने जा रहा है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पतालों में अग्निशमन विभाग समेत संबंधित सभी एनओसी और मानक जरूरी हैं। 237 अस्पतालों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनके संचालकों से एनओसी तलब की है। एनओसी नहीं देने पर लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निशमन उपकरणों की होगी जांच
मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि जिन अस्पतालों में एनओसी है, उनके अग्निशमन उपकरणों और संसाधनों की जांच कराई जाएगी। जो अस्पताल बिना फायर एनओसी के संचालित हैं, उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे। इसकी रिपोर्ट सीएमओ को भी देंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed