{"_id":"598c9db74f1c1ba1018b47c5","slug":"21502387639-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से जिले में आठ घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से जिले में आठ घंटे गुल रही बिजली
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
electricity demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा।
रिमझिम बारिश के कारण गुरुवार को जिले में करीब आठ घंटे बिजली गुल रही। बारिश में तार टूटने, फ्यूज उड़ने और कटिया टूटने के कारण शहर की दर्जन भर कालोनियों में छह घंटे से ज्यादा बिजली गुल रही। इसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
गुरुवार को जिले भर में रिमझिम बारिश के कारण मौसम सुहाना होने से उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं रिमझिम बारिश बिजली आपूर्ति के लिए आफत बन गई। अर्थिंग मिलने से कहीं एचटी लाइन टूटीं तो कहीं फ्यूज और जंफर उड़ गए। इसके चलते शहर की यादव नगर, संजय नगर, शिकोहाबाद रोड, होली मोहल्ला, नई बस्ती, हाथी गेट, अवंतीनगर, सुनहरी नगर, भगीपुर, हाईवे समेत एक दर्जन कालोनियों में बिजली छह से सात घंटे गुल रही। कमोवेश यही हाल अलीगंज, मारहरा, मिरहची, अवागढ़, सकीट, राजा का रामपुर, मलावन में दिखाई दिया। जहां बारिश के कारण फ्यूज उड़ने से बिजली गुल रही।
जर्जर विद्युत लाइनें बारिश में अर्थिंगमिलते ही टूट रहीं हैं। जिले के कई कस्बों में उपभोक्ताओं ने एक फीडर से विद्युत कनेक्शन लेने के बाद विकल्प के रुप में दूसरे फीडर की लाइन में कटिया डाल लिया है। इसके चलते ट्रांसफार्मर और हाईटेंशन लाइनें ओवरलोड होकर टूट रहीं हैं और ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। वहीं विद्युत निगम अफसरों का कहना है कि लगातार जरजर विद्युत लाइने बदली जा रहीं हैं। जल्द ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था सही होगी।