फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रिश्तेदार की शादी में गए युवक की संदिग्धदशा में मौत

रिश्तेदार की शादी में गए युवक की संदिग्धदशा में मौत

Tue, 20 Jun 2017 11:49 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
रिश्तेदार की शादी में गए युवक की संदिग्धदशा में मौत
फिरोजाबाद। साले की शादी में गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक के पिता ने ससुरालीजनों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


नारखी थाना क्षेत्र के गांव रामपुर कटेरिया निवासी नरेंद्र कुमार कुशवाहा (22) का थाना क्षेत्र के गांव मिलिक कायथा निवासी देवकी के साथ सात साल पूर्व विवाद हुआ था। नरेंद्र दिल्ली में नौकरी करता था। 18 जून को नरेंद्र के साले भंवरपाल की शादी थी। भाई भंवरपाल की शादी में भाग लेने के लिए नरेंद्र की पत्नी काफी समय पहले चली गई थी।
विज्ञापन


वहीं, नरेंद्र 12 जून को दिल्ली से वापस आने के बाद ही शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। पिता घनश्याम सिंह ने बताया कि 19 जून की शाम को नरेंद्र के भाई यशपाल के पास भंवरपाल ने फोन आया कि नरेंद्र ने जहर खा लिया है। वे तुरंत ही परिवार के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जानकारी दी कि नरेंद्र को मैक्स जीप में डालकर टूंडला की ओर ले गए है। रजावली के समीप जीप मिल गई। चालक से रोकने के लिए कहा गया लेकिन उसने जीप नहीं रोकी। इस बीच नरेंद्र का साला जीप से कूद कर भाग गया। गाड़ी रोककर चालक को पकड़ लिया। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई।


पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया। साथ ही परिवारीजन नरेंद्र को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक नरेंद्र के पिता का आरोप है कि नरेंद्र की हत्या ससुरालीजनों ने जहर देकर की है। हत्या करने का कारण वह नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed