फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   21 players of the district show their talent at the state level

Agra News: राज्य स्तर पर प्रतिभा दिखाएं जिले के 21 खिलाड़ी

Fri, 08 Aug 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 08 Aug 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
21 players of the district show their talent at the state level
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की बैडमिंटन व टेबिल टेनिस की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित छात
कासगंज। बरेली में होने वाली राज्य स्तरीय बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जिले के 21 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इन खिलाड़ियों का चयन हाल ही में एटा में हुई मंडलीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।जिला क्रीडा प्रभारी समीक्षा सिंह जादौन ने बताया कि बैडमिंटन-अंडर-14 (बालक) आयु वर्ग में नाथूराम सुशीला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंजडुंडवारा के आदित्य शर्मा और दीपराम विजेता रहे। अंडर-17 में सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज के कुशाग्र कुमार और सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के गौतम उप विजेता बने। अंडर 19 में नाथूराम सुशीला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंजडुंडवारा के प्रशांत सोलंकी ने जीत हासिल की। टेबल टेनिस में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की अंडर-14 आयु वर्ग में नीलम, प्राची, मिली, अंडर-17 आयु वर्ग में सपना, अंडर-19 आयु वर्ग में नेहा, मधु, सलोनी, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज परी यादव और अर्चना विजेता रहीं। बैडमिंटन (बालिका) अंडर-14 वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की बिट्टो, अंडर-17 वर्ग में सृष्टि, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज की सुकन्या, अंडर-19 में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की भारती, पूजा, अर्चना, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज की अर्चना विजेता रहीं। अपने-अपने वर्गों में विजेता इन सभी खिलाड़ियों का चयन बरेली में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रवीना यादव, कोच गीता, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रियंका गुप्ता, सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डीएस पाल, सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य डॉ. भूपेंद्र सिंह ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed