{"_id":"5bef0fb8bdec2269b4446583","slug":"201542393784-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीओ डूडा के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीओ डूडा के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। विकास भवन स्थित परियोजना विभाग में संविदा पर तैनात एक महिला कर्मचारी ने पीओ डूडा के विरुद्ध छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराया है। पीड़िता शुक्रवार को एसएसपी से मिलने पहुंची।
शुक्रवार को एसएसपी सचिंद्र पटेल से मिली पीड़िता के अनुसार दस अक्तूबर 2018 को पीओ डूडा अनुपम गर्ग ने जरूरी कार्य के बहाने से उसे अपने कक्ष में बुला कर अश्लील बातें की और छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने और नौकरी से निकालने की धमकी दी। पीड़िता की मानें तो थाना मटसेना पुलिस ने शिकायत के बावजूद उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
आखिर पीड़िता ने न्यायालय में न्याय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पीओ डूडा अनुपम गर्ग के खिलाफ छेड़खानी व धमकी देने का मामला थाना मटसेना में दर्ज किया गया है। एसएसपी की अनुपस्थिति में दिए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने छेडछाड के आरोपी पीओ डूडा को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
पीओ डूडा अनुपम गर्ग का कहना है कि पूर्व में हमने दो लोगों को पीएम आवास के नाम पर ठगी करने पर हटाया था। महिला के उन लोगों से संबंध है। षडयंत्र के तहत महिला ने हमारे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप झूठे हैं।