Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   एक हजार शिक्षकों का प्रमोशन लटका

एक हजार शिक्षकों का प्रमोशन लटका

Tue, 04 Sep 2018 10:47 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
एक हजार शिक्षकों का प्रमोशन  लटका
मैनपुरी। जूनियर के प्रमोशन में टीईटी से छूट मांगने वालों को एक बार फिर से झटका लगा है। हाईकोर्ट की डबल बैंच ने प्रमोशन में टीईटी से छूट देने से इंकार कर दिया है। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच में डाली गई याचिका के खारिज होने के बाद डबल बेंच ने भी याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट के इस निर्णय के बाद जनपद के एक हजार शिक्षकों को झटका लगा है जो हाल ही में प्रमोशन पाने वाले थे।
विज्ञापन


बीएड टीईटी उच्च प्राथमिक बेरोजगार संघ की अपील पर कोर्ट ने जूनियर में बिना टीईटी के शिक्षकों के प्रमोशन पर रोक लगा दी थी। इसके खिलाफ शिक्षकों ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। तीन महीने पहले हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने जूनियर के प्रमोशन में प्राइमरी के टीचरों को छूट देने की अपील को खारिज कर दिया था। इसके बाद शिक्षकों ने हाईकोर्ट की डबल बेंच में अपील की। जिसे भी मंगलवार की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन


बीएड टीईटी उच्च प्राथमिक बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि इस अपील के खारिज होने के बाद जूनियर में बीएड डिग्री धारक टीईटी पास अभ्यर्थियों की सीधी भर्ती के लिए रास्ता साफ हो गया है। हाईकोर्ट के इस निर्णय के बाद जनपद में अगले महीने होने जा रही जूनियर स्कूलों में प्रमोशन की प्रक्रिया लटक गई है। अब प्राइमरी के शिक्षकों का प्रमोशन प्राइमरी के प्रधानाध्यापक के पद पर ही हो सकता है। बिना जूनियर की टीईटी पास किए वे जूनियर के सहायक अध्यापक या प्रधानाध्यापक नहीं बन पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed