{"_id":"5aede7784f1c1b65098b7f8d","slug":"201525540728-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील हरकत पर शिक्षक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील हरकत पर शिक्षक को पीटा
Updated Sat, 05 May 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अश्लील हरकत करने पर शिक्षक की शनिवार को रसोइयों ने पिटाई कर दी। किसी प्रकार शिक्षक ने भागकर अपनी जान बचाई। मामले में शिक्षक प्रधानाध्यापिका और रसोइयों ने शिक्षक के खिलाफ कोतवाली जलेसर में लिखित तहरीर एवं बीएसए को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
जलेसर विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय जमों में अरविंद यादव शिक्षक के पद पर तैनात है। आरोप है कि अरविंद प्रधानाध्यापिका, छात्राओं एवं रसोइयों से अश्लील हरकत करता है। शनिवार को मामला बढ़ा तो रसोइयों ने इसकी शिकायत प्रधानाध्यापिका से की। इसके बाद भी रवैया न बदलने पर आक्रोशित रसोइयों ने शिक्षक को पीट दिया। पिटाई से घबराकर शिक्षक मोबाइल और बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पीड़ित रसोइयों एवं प्रधानाध्यापिका ने बीएसए एवं कोतवाली जलेसर में शिक्षक के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एबीएसए नीरजा चतुर्वेदी ने बताया कि शिक्षक पर अश्लील मैसेज करने, दीवारों पर गंदी बातें लिखने का आरोप है।
शिक्षक पर प्रधानाध्यापिका और रसोइयों से अश्लील हरकत करने की शिकायत है। गंभीर मामला है। खंड शिक्षा अधिकारी को पूरी घटना की जांच आख्या दो दिन में प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं। अनियमितता के आरोप में शिक्षक निलंबित है।
विज्ञापन
---श्याम किशोर तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी