फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सरकार खेत तक पहुंचाएगी पानी-सिंचाई मंत्री

सरकार खेत तक पहुंचाएगी पानी-सिंचाई मंत्री

Sat, 09 Sep 2017 11:27 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
सरकार खेत तक पहुंचाएगी पानी-सिंचाई मंत्री
सिंचाई मंत्री का स्वागत करते भाजपाई।
कासगंज।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के सिंचाई मंत्री धरमपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार टेल तक नहीं किसानों के खेतों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाएगी। कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के सबका साथ सबका विकास के नारे पर काम काम कर रही है। राव मुकुल मानसिंह ने सिंचाई मंत्री का स्वागत किया।

सिंचाई मंत्री धरमपाल सिंह शनिवार दोपहर जिले में पहुंचे। सिंचाई मंत्री ने विभाग के अधिकारियों से विभागीय योजनाओं और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने किला शंकरगढ़ में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को साकार करने की दिशा में प्रदेश सरकार काम कर रही है। किसानों का 36 हजार करोड़ का ऋण माफ किया जा रहा है। अब कोई किसान आत्महत्या या पलायन नहीं करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार की योजना किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने की है। अवैध तरीके से कुलावे खोलने वाले के साथ ही संबंधित अभियंता के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। कहा कि सरकार ने बाढ़ राहत के लिए काफी काम किया है। बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास की व्यवस्था की जा रही है। वहीं नदियों के संरक्षण पर सरकार विशेष योजना पर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गा कालोनी में कार्यक्रम में सिंचाई मंत्री का स्वागत किया गया। डा. बीडी राणा एवं महेंद्र राणा ने सिंचाई मंत्री को ढोलना क्षेत्र में अनूपशहर ब्रांच में पानी न आने की जानकारी दी। सिंचाई मंत्री ने शीघ्र निदान कराने का भरोसा दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर समस्याएं बताईं।
महेंद्र सिंह राना, डा. बीडी राना, अजय राणा, नरेंद्र राना, पूर्व विधायक रामसिंह, कैलाश, नीरज शर्मा, सुमन गुप्ता, नीरज शर्मा, बंटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed