फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शौचालय निर्माण के लिए मिली 15 करोड़ की धनराशि

शौचालय निर्माण के लिए मिली 15 करोड़ की धनराशि

Mon, 14 Jan 2019 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
शौचालय निर्माण के लिए मिली 15 करोड़ की  धनराशि

विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नि:शुल्क शौचालय निर्माण योजना के लाभ से वंचितों के यहां जल्द ही शौचालय निर्माण कराया जाएगा।

हाल ही में हुए सर्वे के उपरांत 28766 पात्रों की सूची तैयार होने के बाद प्रस्ताव मांगे गए हैं।


जिले में वर्ष 2011 के बाद हाल ही में हुए बेसलाइन सर्वे के उपरांत ग्रामीण क्षेत्रों में 28766 परिवार शौचालय विहीन हैं। सामाजिक-आर्थिक दृष्टिकोण के आधार पर हुए सर्वे के उपरांत इन परिवारों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए जरूरी धनराशि अनुदान के रूप में दी जाएगी।


सूची फाइनल होने के पश्चात निदेशालय द्वारा वंचित परिवारों में शौचालय निर्माण के लिए जिले को 15 करोड़ की धनराशि दी गई है। प्राप्त हुई धनराशि को चिह्नित परिवार को आवंटित करने के लिए जिला पंचायत राज विभाग द्वारा प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन


प्रस्ताव प्राप्त होते ही एलओवी सर्वे के उपरांत चिह्नित हुए परिवार को शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed