{"_id":"5b8e8526867a554823740b92","slug":"191536066854-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूफी गायक कैलाश खेर पहुंचे अक्षय पात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूफी गायक कैलाश खेर पहुंचे अक्षय पात्र
Updated Tue, 04 Sep 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
सूफी गायक कैलाश खेर पहुंचे अक्षय पात्र
पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
वृंदावन (मथुरा)। प्रख्यात सूफी गायक कैलाश खेर मंगलवार को वृंदावन के अक्षयपात्र पहुंचे। जहां उन्होंने ठाकुर राधावृंदावन चंद्र महाराज के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। इस दौरान वृंदावन में प्रकृति संरक्षण के उद्देश्य से अक्षय पात्र परिसर में ही उन्होंने पौधरोपण भी किया।
कैलाश खेर ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण संपूर्ण विश्व के आराध्य हैं और उनकी लीलास्थली श्रीधाम वृंदावन को हरा-भरा रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। इस वृंदावन की पहचान यहां की हरितमा से ही है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की प्रेमभूमि में उनके जन्म दिवस पर आना सौभाग्य की बात है। वृंदावन में आज भी पग-पग पर भक्ति, अध्यात्म और धर्म का बसेरा है। इस पावन भूमि पर आकर सहज ही मन को शांति की प्राप्ति हो जाती है। अनंतवीर दास आदि मौजूद थे।