{"_id":"5aafca6f4f1c1b8f778b65bc","slug":"191521470063-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, बालक की मौत
Updated Mon, 19 Mar 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/टूंडला/नारखी। थाना नारखी क्षेत्र के गांव नगला करन सिंह से नेजा चढ़ाने के लिए वैष्णोदेवी धाम उसायनी जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली गांव से निकलते ही पलट गई। ट्राली के नीचे दबने से एक बालक की मौत हो गई, जबकि महिलाओं सहित करीब 20 लोग घायल हो गए। डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना नारखी के गांव नगला करन सिंह निवासी तेज सिंह पुत्र योगेश कुमार के घर से परिवारीजन, ग्रामीण और रिश्तेदार नेजा चढ़ाने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर दोपहर करीब 12.30 बजे निकले थे। ट्रैक्टर को तेज सिंह चला रहा था। वह पास के गांव बाबरी के ऊसर खेत से निकल रहे थे तभी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गए। इससे ग्रामीणों में चीखपुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने दौड़ लगा दी। सूचना पर डायल 100 पहुंच गई।
किसी तरह से घायलों को निकालकर पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने सुनील (11) पुत्र चंद्रपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल सोनवीर, सत्यवीर, प्रभा, नारायन सिंह, गजेंद्र सिंह, पवन कुमार, रंजीत कुमार निवासी नगला करन सिंह और आगरा के थाना बरहन क्षेत्र के गांव खुशालपुर के निवासी श्यामवीर शास्त्री का उपचार चल रहा है। कुछ घायलों को आगरा के अस्पतालों में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष नारखी संजय सिंह ने कहा कि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं।