{"_id":"5a3d40944f1c1b96368b6125","slug":"191513963668-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं को लेकर गरजे स्वास्थ्य विभाग के कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं को लेकर गरजे स्वास्थ्य विभाग के कर्मी
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
धरना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संगठनों ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले शुक्रवार को नगर में कचहरी रोड पर रैली निकाली। मुख्यमंत्री के नाम 18 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी प्रदीप कुमार को सौंपा।
उत्तर प्रदेश हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन, राजकीय वाहन चालक संघ, मातृत्व शिशु कल्याण संघ, लैब टेक्नीशियन संघ, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश राज्य स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर शुक्रवार को नगर में कचहरी रोड पर बाइक रैली निकाली।
इसके बाद कर्मचारियों ने सीएमओ डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता को कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। बताया कि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिल रहा है। सेवा निवृत्त कर्मचारियों के बकाया देयक लंबित हैं। क्षेत्रीय कार्मिकों के कई भुगतान सीएमओ स्तर से ही लंबित चल रहे हैं।
विज्ञापन
शासन द्वारा निर्देशित आहूत प्रशिक्षण का बजट निर्गत होने के बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। राष्ट्रीय कार्यक्रमों के आयोजन के बाद मानदेय आदि का भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके बाद डीएम को भी ज्ञापन दिया गया।
मौके पर रविंद्र सिंह गौर, सचिन यादव, हरिभान सिंह, महेश सिंह, विजय तिवारी, अजीत यादव, दुष्यंत कुमार, अवधेश यादव, शिवमंगल सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे।