{"_id":"593ae5754f1c1b82728b4579","slug":"191497032053-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस नहीं मिली तो बिजली से शुरू होगा सीएफसी प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस नहीं मिली तो बिजली से शुरू होगा सीएफसी प्रोजेक्ट
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। प्रदेश में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपये का सीएफसी प्रोजेक्ट को शासन से हरी झंडी मिल गई है। यूपीएसआईडीसी में प्रोजेक्ट लगाने के लिए भवन निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। सूत्रों की मानें तो सीएफसी प्रोजेक्ट के लिए टीटीजेड से गैस नहीं मिलने पर प्रोजेक्ट को बिजली से शुरू किए जाने पर विचार किया जा रहा है।
बता दें कि टीटीजेड ने जनवरी-2015 से फिरोजाबाद में नई इकाइयों की स्थापना एवं क्षमता विस्तार पर रोक लगा दी गई है। गेल को भी निर्देश दिए गए हैं कि बिना अनुमति किसी इकाई को गैस न दी जाए। ऐसे में पिछले ढाई से 43 इकाइयां प्रतीक्षा सूची में है। उद्यमी गैस पाने के लिए दिल्ली से लखनऊ तक दौड़ लगा रहे हैं।
इधर, शासन ने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कॉमन फैसिलिटी सेंटर की शुरूआत की है। अमरोहा की मै. इंडो स्टार ग्लास वर्क्स प्रा.लि. सीएफसी ग्लास आर्टवेयर सिंगल एंड टू प्लाई फर्नेश और गोयल ग्लास वेयर प्रा.लि. के नाम प्रोजेक्ट स्वीकृत किए गए हैं। इन प्रोजेक्ट को लगाने के लिए शासन ने मै. इंडोस्टार प्रा. लि. और गोयल ग्लास वेयर प्रा. लि. को कुल परियोजना का प्रथम किश्त के रूप में 40 प्रतिशत बजट भी जारी कर दिया है। इसमें इंडोस्टार प्रा. लि. को 1.40 करोड़ और गोयल ग्लास वेयर प्रा. लि. को एक करोड़ बजट मिल चुका है। शासन से बजट मिलने के बाद मै. इंडोस्टार द्वारा यूपीएसआईडीसी में कंस्ट्रक्शन कार्य प्रारंभ करा दिया है। साथ ही गैस प्राप्त करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। प्रोजेक्ट शुरू करने को यदि गैस नहीं मिलती तो बिजली कनेक्शन से भी चालू करने पर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
शासन की मंशा के अनुरूप सीएफसी प्रोजेक्ट को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत चालू कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। टीटीजेड की रोक के कारण यदि गैस नहीं मिलती है तो बिजली से प्रोजेक्ट चालू कराए जाएंगे।
वीरेंद्र कुमार
उपायुक्त उद्योग