फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ओएनजीसी द्वारा दिया आश्वासन किसानों को लग रहा छलावा

ओएनजीसी द्वारा दिया आश्वासन किसानों को लग रहा छलावा

Wed, 21 Nov 2018 10:51 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
ओएनजीसी द्वारा दिया आश्वासन किसानों को लग रहा छलावा
ओएनजीसी की टीम ने बोरिंग कराकर लिए नमूने - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। भूगर्भ में तेलीय तत्वों की खोज के लिए ओएनजीसी द्वारा नमूने तो ले लिए गए, लेकिन नमूने के दौरान हुए फसली नुकसान के मुआवजे की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। ओएनजीसी के अधिकारी जिले की सीमा से काफी पहले आगे बढ़ गए। अब किसान असहाय महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

दो माह पूर्व ओएनजीसी की टीम जिले में आई और कई दिनों तक डेरा डालकर भूगर्भ में तेल की खोज करने को नमूने लिए। नमूने लेने की प्रक्रिया के दौरान किसानों की फसलों का नुकसान हुआ। नमूनों के लिए विस्फोट किए गए और खेत में विस्फोटक का जाल भी बिछाया गया। उस समय ओएनजीसी के अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि नमूनों के एवज फसलों के नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजेंगे। डेढ़ माह से अधिक का समय बीत जाने पर भी ओएनजीसी ने कोई भी बैंक विवरण किसानों से नहीं मांगा है। ऐसे में किसान ओएनजीसी के अधिकारियों का आश्वासन सिर्फ छलावा मान रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों की बात
- ओएनजीसी के अधिकारियों ने हमें आश्वासन दिया था कि नमूनों के दौरान जो नुकसान हुआ है उसका आकलन कर मुआवजा दिलाया जाएगा। प्रेम किशोर, किसान।
- मुआवजे के लिए कोई भी बैंक विवरण नहीं मांगा गया है। यदि मुआवजा देना ही था तो अधिकारी विवरण मांगते। अब तो किसी अधिकारी का कोई पता नहीं है। राजवीर सिंह किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

- किसानों की फसलों का जो नुकसान हुआ उसकी रिपोर्ट मंत्रालय को भेज दी गई है। मुआवजे का निर्णय सरकार लेगे। रवि कुमार, पर्यवेक्षक, ओएनजीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed