फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   लिखित आश्वासन के बाद खत्म किया धरना

लिखित आश्वासन के बाद खत्म किया धरना

Mon, 19 Nov 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
लिखित आश्वासन के बाद खत्म किया धरना
लिखित आश्वासन के बाद खत्म किया धरना - फोटो : अमर उजाला
जलेसर। सिंचाई, विद्युत, सड़क, बैंकों में व्याप्त भ्रष्टाचार समेत तमाम मांगों को लेकर चल रहा भाकियू भानु का धरना सोमवार को समाप्त हो गया। अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त करने की हामी भरी। इस दौरान एडीएम प्रशासन धर्मेंद्र सिंह और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेरणा सिंह ने धरने को खत्म कराया।
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर भाकियू भानू ने पिछले गुरुवार सेे तहसील परिसर में शांति पूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन प्रारंभ शुरू किया। मामला बढ़ता देख सोमवार को सुबह एटा से एडीएम प्रशासन धर्मेंद्र सिंह जलेसर तहसील पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसानों से वार्ता की। समस्याओं के समाधान को सिंचाईं विभाग हाथरस ब्रांच, विद्युत एसडीओ, लोक निर्माण एवं खंड विकास अधिकारी के लिखित आश्वासन देने के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और उपजिलाधिकारी प्रेरणा सिंह, सीओ देव आनंद, तहसीलदार विजय कुमार छत्रपति, अधिशासी अभियंता एवी सिंह, एसडीओ विद्युत पवन वर्मा समेत तमाम पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

ये नेता रहे मौजूद
धरने के दौरान भाकियू के प्रदेश प्रभारी पवन ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद आदिल खान, प्रदेश महासचिव सुनील सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष केजी वाष्र्णेय, जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह, युवा इकाई के जिलाध्यक्ष विक्की सिंह, मंडल महासचिव लखन यादव, फिरोजाबाद के युवा इकाई जिलाध्यक्ष कुलदीप जादौन, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सोवरन सिंह, महासचिव दयाराम यादव, जिला संरक्षक सीपी सिंह, हर्ष बृजवासी, दिनेश पाल सिंह, अजीत पाल सिंह, रिंकू ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू भानू की यह थी मांगे
-नहर राजबहों में रोस्टर के अनुरूप पानी उपलब्ध कराया जाए।
-हाथरस ब्रांच के द्वारा नहर व रराजबहों की सफाई के नाम पर जो पैसे की निकासी पांच सालों में की गई है। उसकी जांच कराकर दोषियो के विरुद्ध दंडात्मक कार्रववाई की जाए।
- पीडब्ल्यू व अन्य विभागों द्वारा जो सड़कें बनाई जाती वह छह माह में टूट गई हैं, उसकी जांच कराकर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाए।
-विद्युत विभाग द्वारा टीटीजेड क्षेत्र मे किसानों को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जाए।
-संासद आदर्श गांवों में विकास कार्य कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed