{"_id":"5bbba3c7867a55286117fb9f","slug":"181539023815-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरी दुल्हन का नहीं लग सका सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरी दुल्हन का नहीं लग सका सुराग
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना के ग्राम तबालपुर से चार दिन पूर्व ससुरालीजनों को बेहोश कर नकदी, जेवरात लेकर जाने वाली दुल्हन को पकड़ने में पुलिस अंधेरे में ही तीर चला रही है। घटना में शामिल रहे उसके भाई बहन का भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है।
लुुटेरी दुल्हन कमलेश पुत्री लोकमन 5 अक्तूबर की रात्रि को अपने पति गोपाल सहित पांच ससुरालीजनों को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर अपनी बहन गीता तथा भाई भूदेव के साथ नगदी आभूषण लूटकर फरार हो गई थी। इसके चलते ससुरालीजनों की हालत बिगड़ गई उनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस मामले में पीड़ित परिवार पुलिस को तहरीर दे चुका है, लेकिन घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक लुटेरी दुल्हन व उसके बहन भाई के संबंध में कोई सुराग नहीं लगा सकी है।
पुलिस को अभी तक यह भी पता नहीं लगा है कि उसने शादी के अनुबंध पत्र में जो नाम पता लिखवाया है वह सही है या नहीं। उसकी विदा कराने आने वाले उसके बहन भाई असली हैं या फिर किसी ऐसे गिरोह से ताल्लुक रखते हैं जो शादी कराने के बाद ससुरालीजनों को लूटने की वारदातों को अंजाम देते है। जनपद में इस तरह की पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी। थाना प्रभारी गनेश चौहान का कहना है कि पुलिस लुटेरी दुल्हन की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला है।