{"_id":"5bbba276867a55285d42faf3","slug":"181539023478-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबंध में काजल, चित्रकला में मंतशा रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंध में काजल, चित्रकला में मंतशा रहीं अव्वल
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा समान (मैनपुरी)। समान पक्षी विहार में आयोजित वन्य प्राणी सप्ताह का समापन हो गया। समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित निबंध प्रतियोगिता में काजल और चित्रकला में मंतशा अव्वल रहीं। बाद में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
लोगों को वन्य जीवों के प्रति जागरूक करने और उन्हें जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक से सात अक्तूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह पूरे प्रदेश में मनाया गया। इसी क्रम में किशनी के समान पक्षी विहार में भी सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो पूरे सात दिनों तक चला। इस दौरान स्कूली बच्चों और लोगों को वन्य जीवों के बारे में बताया गया।
सोमवार को वन्य प्राणी सप्ताह का समापन हुआ। समाजसेवी मुनींद्र सिंह चौहान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें सूरज सिंह इंटर कॉलेज की छात्रा काजल और मंतशा ने प्रथम, सुमन, संध्या और धर्मेंद्र ने द्वितीय और प्रिया, शैफाली व दीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार दिया गया। इस दौरान समान पक्षी विहार के रेेंजर गिरजेश तिवारी, शैलेंद्र सिंह राठौर, श्याम सिंह यादव, आशुतोष, आदेश कुमार गुप्ता, नानक यादव, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।