{"_id":"5bbb9fd9867a5528514433eb","slug":"181539022809-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन रुपये मजदूरी बढ़ाने की मांग, पकाई भट्ठी मजदूरों ने छोड़े औजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन रुपये मजदूरी बढ़ाने की मांग, पकाई भट्ठी मजदूरों ने छोड़े औजार
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। पकाई भट्ठियों में काम करने वाले सैकड़ों मजदूरों ने सोमवार को मजदूरी बढ़ाने को मांग को लेकर औजार डाल दिए। काफी संख्या में मजदूरों ने एकत्रित होकर लेबर कालोनी स्थित श्रम कार्यालय पर हंगामा, नारेबाजी की।
गैस की रेट बढ़ोत्तरी के बाद पकाई भट्ठी संचालक और व्यापारियों के बीच गतिरोध उत्पन्न हो गया है। सोमवार को पकाई भट्ठियों पर कार्यरत सैकड़ों मजदूरों ने बिना मांग पत्र के हड़ताल का ऐलान कर दिया। पकाई भट्ठियों में कार्य कर रहे मजदूर हंगामा, नारेबाजी करते हुए बाहर निकले गए। इसके बाद कांच उद्योग क्रांतिकारी मजदूर संघ (सीटू) के मंत्री भूरी सिंह यादव के नेतृत्व में मजदूरों ने एकत्रित होकर वेतन बढ़ोत्तरी सहित अन्य मांगों को लेकर श्रम कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।
सहायक श्रमायुक्त के जिले से बाहर होने के कारण मजदूरों की वेतन बढ़ोत्तरी को लेकर वार्ता नहीं हो सकी। मंत्री भूरी सिंह यादव ने कहा कि पकाई भट्ठी मजदूरों की समस्या के निदान के लिए मंगलवार को 12 बजे पुन: श्रम कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। मौके गोविंद पाठक, महमूद अली, गोपालचंद्र, भूरी सिंह, राजू भाई, महेंद्र सिंह, मुन्नालाल आदि मौजूद थे।