फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चौधरी चरण सिंह का अनुसरण कर रहे हैं मोदी: लक्ष्मी नारायण

चौधरी चरण सिंह का अनुसरण कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: लक्ष्मी नारायण

Sun, 23 Sep 2018 10:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 23 Sep 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह का अनुसरण कर रहे हैं मोदी: लक्ष्मी नारायण
कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी (फाइल फोटो)
प्रदेश के दुग्ध विकास, अल्पसंख्यक कल्याण और धर्मार्थ कार्य मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी को चौधरी चरण सिंह का अनुसरण करने वाला बताया। वे बाबा परिमाल के 176 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आगरा के अकोला में आयोजित समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को किसानों, गरीबों और मजदूरों का मसीहा इसलिए मानते हैं क्योंकि वो परिवारवाद के खिलाफ थे। यही गुण मौजूदा प्रधानमंत्री में भी हैं। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह कहते थे कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिले और बिचौलियों को हटा दिया जाय तो स्वत: ही किसान खुशहाल होगा। वैसा ही मोदी जी ने कर दिखाया है। बताया कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व से दुग्ध उत्पादन में भी प्रदेश देश में एक नंबर पर है। कैबिनेट मंत्री ने अकोला क्षेत्र की समस्या और मांग को देखते हुए तहसील बनाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इससे पहले विशिष्ट अतिथि रहे डॉ केएस राणा ने अकोला क्षेत्र के 300 गांवों को शामिल कर अकोला को तहसील बनाने की मांग की थी। कहा कि इससे पूर्व की सरकारों द्वारा 20-25 गांवों की तहसील बन चुकी है। जाटों को आरक्षण दिए जाने की भी मांग की। अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया ने, संचालन हेमेंद्र शर्मा ने किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने बुजर्गों को सम्मानित किया। मौके पर केदार सिंह, भाजपा के जिला महामंत्री प्रशांत पौनिया, रंधीर सिंह, डॉ हुब्बलाल, ब्लॉक प्रमुख ओंकार सिंह चाहर, गोविंद सिंह चाहर, शंकरलाल लवानिया, बाबा निहाल सिंह, नथोली सिंह, जवाहर सिंह प्रधान, राजेंद्र सिंह प्रधान, रनवीर सिंह, हरेंद्र सिंह चाहर, बच्चू सिंह प्रधान नागर, महाराज सिंह सोलंकी, हरिओम सिंह, नारायण सिंह, ओंकार सिंह भगौर, सोबरन सिंह मैनेजर, चाहरवाटी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हंभीर सिंह चाहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed