{"_id":"5b8ecc15867a55486d163590","slug":"181536085013-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे, सात घायल
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरेाजाबाद/शिकोहाबाद। मंगलवार सुबह खेत की मेड़ पर खड़े अमरूद के पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चलने से सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है।
मैनपुरी रोड स्थित एसपी कोल्ड स्टोर के पास निवासी अशोक और ज्योती प्रसाद के खेत की मेड़ पर अमरूद का पेड़ है। अशोक पेड़ छांट रहा था तो ज्योती प्रसाद पक्ष ने विरोध किया। इसी को लेकर दोनों में गाली गलौज हो गई। उस वक्त ग्रामीणों ने दोनो को रोक दिया। इसके बाद दोनों पक्ष घर आ गए। आरोप है कि घर आते ही दोनों में दोबारा गाली गलौज होने और लाठी डंडे चलने से सात लोग घायल हो गए।
हंगामा और चीख पुकार के बीच ग्रामीणें की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। घायलों में दीपक (20), सरबेटी (55), मीना (18), शीला देवी और दूसरे पक्ष से नरेश कुमार (20), अजय (22), रमनता देवी (50) शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।