{"_id":"5a8c52c74f1c1b0a7b8b8338","slug":"181519145671-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रोला ने मारी टक्कर, पुत्र की मौत, पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रोला ने मारी टक्कर, पुत्र की मौत, पिता घायल
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में चार की मरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। अमांपुर के ग्राम करसाना में बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रोला ने टक्कर मार दी। हादसे में पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता घायल हो गया। बेटे की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने ट्रोला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अलीगढ़ के दादों निवासी ओमपाल अपने पुत्र रोहित (7) के साथ बाइक पर सवार होकर अमांपुर के गांव जारई में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। करसाना के निकट ट्रोला ने बाइक को अपनी चपेट में लिया, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान रोहित के ऊपर से ट्रोला गुजर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रोला छोड़कर मौके से भाग गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रोला को कब्जे में लेकर मृतक बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर बालक के अन्य परिवारीजन भी पहुंच गए। बालक का शव देखकर परिवारीजनों में चीत्कार मच गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।