फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बारिश से जलमग्न हुआ शहर

बारिश से जलमग्न हुआ शहर

Thu, 10 Aug 2017 11:46 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
बारिश से जलमग्न हुआ शहर
बारिश से जलमग्न हुआ शहर - फोटो : अमर उजाला
एटा।
विज्ञापन

रिमझिम बारिश के कारण गुरुवार को जिले में करीब आठ घंटे बिजली गुल रही। बारिश में तार टूटने, फ्यूज उड़ने और कटिया टूटने के कारण शहर की दर्जन भर कालोनियों में छह घंटे से ज्यादा बिजली गुल रही। इसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

गुरुवार को जिले भर में रिमझिम बारिश के कारण मौसम सुहाना होने से उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं रिमझिम बारिश बिजली आपूर्ति के लिए आफत बन गई। अर्थिंग मिलने से कहीं एचटी लाइन टूटीं तो कहीं फ्यूज और जंफर उड़ गए। इसके चलते शहर की यादव नगर, संजय नगर, शिकोहाबाद रोड, होली मोहल्ला, नई बस्ती, हाथी गेट, अवंतीनगर, सुनहरी नगर, भगीपुर, हाईवे समेत एक दर्जन कालोनियों में बिजली छह से सात घंटे गुल रही। कमोवेश यही हाल अलीगंज, मारहरा, मिरहची, अवागढ़, सकीट, राजा का रामपुर, मलावन में दिखाई दिया। जहां बारिश के कारण फ्यूज उड़ने से बिजली गुल रही।
विज्ञापन


जर्जर विद्युत लाइनें बारिश में अर्थिंगमिलते ही टूट रहीं हैं। जिले के कई कस्बों में उपभोक्ताओं ने एक फीडर से विद्युत कनेक्शन लेने के बाद विकल्प के रुप में दूसरे फीडर की लाइन में कटिया डाल लिया है। इसके चलते ट्रांसफार्मर और हाईटेंशन लाइनें ओवरलोड होकर टूट रहीं हैं और ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। वहीं विद्युत निगम अफसरों का कहना है कि लगातार जरजर विद्युत लाइने बदली जा रहीं हैं। जल्द ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था सही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed