{"_id":"59875c8c4f1c1be6638b47c2","slug":"181502043276-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करबला में नहीं होग भुजरिया का विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करबला में नहीं होग भुजरिया का विसर्जन
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पुलिस एवं प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया करबला सरोवर में भुजरिया का विसर्जन नहीं होगा। करबला क्षेत्र में इसके लिए पुलिस बल एवं पीएसी तैनात की जाएगी। एसपी सिटी ने कहा कि भुजरियों का विसर्जन जहां परंपरागत होता रहा है वहीं पर होगा।रविवार को शाम एसपी सिटी कार्यालय पर बैठक की।
करबला सरोवर में भुजरिया विसर्जन को लेकर पिछले कई वर्षों से चले आ रहे विवाद को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से अलर्ट हैं। रविवार को एसपी सिटी राजेश कुमार सिंंह एवं एडीएम वित्त व राजस्व उदय सिंह ने एसपी सिटी कार्यालय पर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रशासन ने इससे पहले भुजरिया विसर्जन समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है करबला सरोवर में भुजरियों का विसर्जन नहीं होगा। एडीएम वित्त व राजस्व उदय सिंह ने कहा आवास विकास कालोनी सुहाग नगर सेक्टर दो व हुंडावाला बाग में भुजरिया मेलों का आयोजन होता है उन्हीं चिह्नांकित स्थलों पर ही भुजरिया का विसर्जन होगा।
विज्ञापन
करबला सरोवर के आस-पास भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ पीएसी,महिला दरोगा तथा सिपाहियों को तैनात किया जाएगा।एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह एवं एडीएम उदय सिंह,नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव, एसडीएम सदर चंद्रभानु सिंह,टूंडला डा.सुरेश कुमार शिकोहाबाद संगमलाल यादव,सीओ सिटी डा.अरुण कुमार सिंह,सीओ सदर प्रेम प्रकाश,सीओ शिकोहाबाद संजय वर्मा व सीओ टूंडला डा.धर्मेंद्र यादव सहित कई थाना प्रभारियों के साथ सुहागनगर सावन मेला एवं करबला क्षेत्र का भ्रमण किया।