{"_id":"5c3ccefebdec2273896340f6","slug":"171547489022-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याएं दूर न हुईं तो 21 से बेमियादी हड़ताल पर जाने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याएं दूर न हुईं तो 21 से बेमियादी हड़ताल पर जाने का एलान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने चार सूत्री मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के नाम सीएमओ को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के सौजन्य से प्रदेश भर में कार्यरत लगभग 75 हजार संविदा कर्मचारियों व दो लाख आशा बहुओं को लेकर चार सूत्री मांग पत्र 17 नवंबर को दिया गया था। तब मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने पूर्ण इस आश्वासन के उपरांत एक माह के अंदर समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया था।
कर्मचारियों ने कहा कि सरकार और विभाग का ध्यानाकर्षित कराने के लिए यह ज्ञापन सौंपा जा रहा है। मांग की गई कि उनकी सभी जायज मांगों को 20 जनवरी तक पूरा किया जाए। यदि 18 जनवरी को समस्त एनएचएम के तहत कार्यरत संविदा कर्मचारी काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। 19 जनवरी को दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
20 जनवरी को अंतिम चेतावनी स्वरूप पूरे दिन का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। 21 जनवरी से बेमियादी हड़ताल के तहत जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन व आकस्मिक सेवाओं को छोड़कर समस्त प्रकार की चिकित्सीय सेवाएं बंद रखी जाएंगी।