{"_id":"5c3a354abdec22739f755f40","slug":"171547318602-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी, मेडिकल कालेज की वेबसाइट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी, मेडिकल कालेज की वेबसाइट शुरू
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में बन रहे मेडिकल कालेज की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मेडिकल कालेज की अलग से वेबसाइट लांच हो चुकी है। वेबसाइट पर मेडिकल कालेज से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करा दी गईं हैं। लगातार अपडेट भी किया जा रहा है। स्टाफ भर्ती से लेकर एडमिशन की हर जानकारी वेबसाइट पर रहेगी।
मेडिकल कालेज इसी सत्र से शुरू हो जाएगा। गवर्नेंस ऑफ इंडिया टीम निरीक्षण कर चुकी है। शासन से एमबीबीएस में दाखिले के लिए सौ सीटें निर्धारित हो चुकी हैं। मेडिकल कालेज से जुड़ी जानकारी लोगों को उपलब्ध हो सके, इसलिए गर्वमेंट मेडिकल कालेज फिरोजाबाद (जीएमसीफिरोजाबाद डाट इन) के नाम से वेबसाइट तैयार करा दी गई है।
इसमें जलेसर रोड पर बन रही मेडिकल कालेज की इमारत, टीबी सेनेटोरियम एवं जिला अस्पताल से जुड़ी जानकारी अपडेट कर दी गई हैं। जिला अस्पताल के स्टाफ का ब्योरा भी वेबसाइट पर अपडेट है। माना जा रहा है कि दाखिले की सूची एवं काउंसिलिंग प्रक्रिया संबंधित सभी जानकारियां वेबसाइट के माध्यम से ही किया जाएगा। देश और दुनिया में कहीं से भी फिरोजाबाद के सरकारी मेडिकल के जानकारी हासिल कर सकेगा।