फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   प्रबंधन की बुद्धि-शुद्धि के लिए जेई ने किया हवन

प्रबंधन की बुद्धि-शुद्धि के लिए जेई ने किया हवन

Sat, 22 Sep 2018 11:35 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
प्रबंधन की बुद्धि-शुद्धि के लिए जेई ने किया  हवन
फिरोजाबाद। लेबर कालोनी स्थिति सर्किल कार्यालय पर जूनियर इंजीनियर्स ने शनिवार को प्रबंधन की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन किया। इसके बाद 24 घंटे का सामूहिक उपवास शुरू किया जो रविवार को सुबह 10 बजे तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन बैनर तले जूनियर इंजीनियर और प्रोन्नत अभियंता 15 सितंबर से लंबित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। शनिवार सुबह सर्किल कार्यालय पर बुद्धि-शुद्धि हवन हुआ। राष्ट्रगान के बाद संगठन के सभी सदस्यों ने सामूहिक उपवास शुरू किया। जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र राजपूत ने कहा कि हठधर्मिता के चलते प्रबंधक जूनियर इंजीनियर्स की मांगें नहीं मान रहा।
विज्ञापन


जूनियर इंजीनियर का ग्रेड-पे 4600/- लागू कर दिया है, लेकिन एक जनवरी 2006 से लागू नहीं किया। सभी अवर अभियंताओं को टाइम स्केल समय पर क्रमश: एसडीओ, एक्सईएन एवं अधीक्षण अभियंता के वेतनमान के स्तर का दिया जाए। पुरानी पेंशन योजना तत्काल लागू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिणांचल अध्यक्ष इंजीनियर राजवीर सिंह ने कहा कि अवर अभियंता संवर्ग की मांगें जायज हैं। जब तक प्रबंधन हठधर्मिता पर है। हम भी महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलकर पूरे उप्र में सामूहिक उपवास कर रहे हैं।


जनपद सचिव अहमद हुसैन ने कहा कि प्रबंधन विभाग को निजी हाथों में सौंपने के लिए इंजीनियर्स को संविदा कर्मी के रूप में नियुक्ति दे रहा है। यह इंजीनियर सवर्ग का अपमान है। एक्सईएन ग्रामीण दुर्गा प्रसाद, एसडीओ अनिल कुमार, राजवीर सिंह, रणवीर सिंह, जोगेंद्र सिंह, योगेश कुमार, सुमित कुमार, जेई धर्मेद्र प्रजापति, रामयज्ञ ,बबलू गौतम, राहुल कुमार, संदीपकांत वर्मा ,अभिषेक कुमार, राजकुमार, जितेंद्र कुमार, देवेंद्र बघेल, अखिलेश वर्मा, डीके वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed