फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   कोहरे में टकराए 20 वाहन, एक की मौत, कई घायल

कोहरे में टकराए 20 वाहन, एक की मौत, कई घायल

Sun, 28 Jan 2018 08:25 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 08:25 PM IST
विज्ञापन
कोहरे में टकराए 20 वाहन, एक की मौत, कई घायल
कोहरा - फोटो : डैमो
मांट/टैंटीगांव (मथुरा)। रविवार की सुबह कोहरा काल बनकर आया। यमुना एक्सप्रेस वे, राष्ट्रीय राजमार्ग, मथुरा गोवर्धन मार्ग सहित कई स्थानों पर वाहन आपस में टकरा गए। सड़क पर कोहराम मच गया, वाहनों में फंसे लोगों की चीख- पुकार सुनकर आए लोगों ने बामुश्किल उन्हें निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इस बीच एक आदमी की मौत हो गई।
विज्ञापन

 

यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे में माइल स्टोन 102 पर थाना मांट क्षेत्र में नोएडा से आगरा की तरफ जा रहे ट्रक में पीछे से एक्सयूवी कार घुस गई। इसमें वृंदावन के मधुवन कालोनी निवासी अजीत घायल हो गए। वहीं, कार में पीछे से स्विफ्ट कार भी घुस गई जिसमें सवार दो लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। अजीत ने थाना मांट में एक ट्रक चालक के खिलाफ पीछे से टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन

वहीं, दूसरा हादसा माइल 94 थाना मांट क्षेत्र में हुआ। घने कोहरे के चलते आगरा से नोएडा की तरफ जा रहे कंटेनर में पीछे से वैगनआर कार टकरा गई जिसमें चालक संजय कुमार निवासी ग्रेटर नोएडा घायल हो गया। साथ बैठे विनोद निवासी गांव डाबरा थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने थाना मांट रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

तीसरा हादसा माइल स्टोन 122 थाना बल्देव क्षेत्र में हुआ। नोएडा से आगरा की तरफ जा रहे एक ट्रक में दूसरा अनियंत्रित ट्रक पीछे से घुस गया। ट्रक में भूसा भरा हुआ था। हादसे में चालक दिलशाद निवासी रामपुर और परिचालक मोहम्मद हसन घायल हो गए। वहीं, एक ट्रक में कंटेनर भी घुस गया जिसमें मछली भरी हुई थी। गाड़ी पलटने से मछलियां सड़क पर बिखर गईं। हादसे में चालक जाकिर निवासी फिरोजाबाद, परिचालक नीतू भी घायल हो गया। वहीं, इसके पीछे क्रेटा कार टकरा गई जिसमें चालक पूरन सिंह निवासी शीला कोटला दिल्ली घायल हो गया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


 

उधर, घने कोहरे के चलते आगरा से नोएडा सवारी लेकर जा रही प्राइवेट बस डिवाडर पर चढ़ गई। बस में 40 सवारियां थी, चीख पुकार मचने लगी। एक्सप्रेसवे कर्मचारियों ने सवारियों को दूसरी बसों से रवाना किया। उधर, गोवर्धन मार्ग पर दो बसों में भिड़ंत होने से छह लोग घायल हो गए। इन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद ही इन सभी को छुट्टी दे दी गई। गोवर्धन मार्ग पर हुए हादसों का कारण कोहरा बना। प्रभारी संसार सिंह राठी ने बताया कि चालक बस को भगा ले गया है। तहरीर आने पर बस चालक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed