{"_id":"59da68034f1c1b76678b4b7c","slug":"171507485699-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनामी बदमाश की छाती पर चढ़ गया बहादुर सिपाही मानवेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनामी बदमाश की छाती पर चढ़ गया बहादुर सिपाही मानवेंद्र
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। दातागंज बदायूं के धनौरा के जंगल में अपहरण के आरोपी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस पार्टी की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान सिपाही मानवेंद्र ने बदायूं के इनामी बदमाश विमलेश मुखिया को दबोच लिया। वह उसकी छाती पर चढ़ गया। इसी बीच बदमाश ने तमंचा निकालकर पेट से सटाकर गोली चला दी। जिससे सिपाही के पेट में गोली लगी।
सहावर के थाना प्रभारी संतोष सिंह क्राइमब्रांच टीम व अन्य पुलिस टीम के साथ बदमाशों की धरपकड़ में जुटे थे। सर्वलांश टीम के सिपाही मानवेंद्र भी साथ था। पहले पकड़े गए दो बदमाशों की निशानदेही पर विमलेश व अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दातागंज पहुंची तो बदमाशों से मुठभेड़ में सीधी भिड़ंत हुई। गोली लगने के बाद भी सिपाही ने बदमाश को नहीं छोड़ा और अन्य साथियों की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया। सिपाही ने अदम्य साहस का परिचय दिया।
पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सिपाही ने जान पर खेलकर बदमाशों को दबोचा है। यह अदम्य साहस और वीरता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि पूरी पुलिस टीम प्रशंसा की पात्र है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक एवं आईजी को भी रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
नहलाकर, काजल लगाकर रिहा किया रेहान को
बदमाशों ने फिरौती की रकम तय हो जाने के बाद कई दिन से बिना नहला धुलाकर रखे गए रेहान को बदमाशों ने उसे नहलाया धुलाया और काजल भी लगाया और उसकी जेब में 20 रुपये भी रखे। बदमाशों ने उसे अलीगंज इलाके की सड़क पर अकेले छोड़ने का स्थान तय किया था और उस स्थान पर ही बदमाशों ने रेहान को छोड़ा। तभी पुलिस से मुठभेड़ हो गई।