{"_id":"5a82f4b14f1c1b8e238b83a3","slug":"161518531761-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में एक लाख घरों में लगेंगे बिजली के मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में एक लाख घरों में लगेंगे बिजली के मीटर
Updated Tue, 13 Feb 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अब ग्रामीण उपभोक्ता जितनी बिजली इस्तेमाल करेंगे उतना ही बिल देंगे। बिजली विभाग गांवों में एक लाख घरों में मीटर लगाने जा रहा है। इसके लिए कोलकाता की कंपनी से करार किया गया है।
मथुरा जनपद के 1100 से अधिक गांवों और मजरों में 2,73000 से अधिक ग्रामीण बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से डेढ़ लाख से अधिक उपभोक्ता ऐसे हैं जो कभी कभार ही बिजली का बिल चुकता करते हैं। अब सभी ग्रामीण उपभोक्ताओं के घरों पर बिजली मीटर लगाए जाएंगे। एसई ग्रामीण विनोद कुमार गंगवार ने बताया कि पहले चरण में एक लाख उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाया जाएगा। यह काम फरवरी के आखिरी सप्ताह में शुरू हो जाएगा।
कोलकाता की कंपनी को गांवों में मीटर लगाने का ठेका दिया गया है। एसई ने बताया कि मीटर लगाने के साथ ही कंपनी के लोग बिजली के खंभे से मकान तक 40 मीटर लंबी केबल भी लगाएंगे। 12 हजार मीटरों की पहली खेप मथुरा आ चुकी है। इसके लिए सोमवार को सभी ग्रामीण इलाके के जूनियर इंजीनियरों के साथ बैठक कर मीटर लगवाने में सहयोग को कहा गया है। जेई सभी उपभोक्ताओं को बिल चुकता करने के लिए भी आगाह करेंगे।