{"_id":"5cffded0bdec2207114c180e","slug":"156027258310-agra-news175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछला गंगाघाट पर युवती से छेड़छाड़ पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछला गंगाघाट पर युवती से छेड़छाड़ पर बवाल
विज्ञापन
गंगा में स्नान करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कछला गंगाघाट पर सोमवार की शाम अराजकता का माहौल दिखाई दिया। ढोलना और एटा क्षेत्र से गंगा स्नान को गए श्रद्धालुओं और घाट पर मौजूद मनचलों के बीच विवाद हुआ। महिला श्रद्धालुओं से छेड़छाड़ के बाद जमकर मारपीट हुई। घाट पर दहशत का माहौल दिखाई दिया। काफी देर बाद बदायूं पुलिस मौके पर पहुंची। दो मनचलों को हिरासत में ले लिया।
सोमवार को पुलिस की गैर मौजूदगी महिला श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत बन गई। दो महिला श्रद्धालु गंगा में स्नान कर रहीं थीं। वहां स्थानीय कुछ मनचले पहुंच गए और महिलाओं का वीडियो बनाने लगे। विरोध करने पर मनचलों ने गंगा नदी में घुसकर युवती से छेड़छाड़ की जिससे उसके शरीर पर खरोंचें आ गईं। महिलाओं के साथ घाट पर मौजूद पुरुष श्रद्धालुओं में आक्रोश पनप गया। मनचलों और श्रद्धालुओं के बीच मारपीट होने लगी। घाट पर जिसे जो बांस बल्ली मिली वह उठाकर मारपीट करने लगा। काफी देर तक घाट पर दहशत भरा माहौल रहा। घटना की सूचना यूपी 100 पुलिस को श्रद्धालुओं ने दी। प्रत्यक्षदर्शी श्रद्धालु फतेह सिंह ने बताया कि काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद दो मनचलों गंगा प्रसाद और बबलू निवासी ढोलना को पुलिस पकड़ ले गई, जबकि अन्य आरोपी भाग गए।
बेबस रहती सोरों की खाकी
कासगंज। कछला गंगाघाट से एक किलोमीटर पहले सोरों कोतवाली क्षेत्र की चौकी है। यहां सोरों पुलिस का पहरा रहता है, लेकिन गंगाघाट पर श्रद्धालुओं के साथ होने वाली घटनाओं के दौरान सोरों की पुलिस बेबस नजर आती है। क्योंकि गंगाघाट बदायूं पुलिस के क्षेत्र में है। जबकि घाट पर स्नानार्थियों की संख्या कासगंज क्षेत्र के श्रद्धालुओं की अधिक होती है।
विज्ञापन
- कछला गंगाघाट बदायूं पुलिस के क्षेत्र में है। इसलिए श्रद्धालुओं के साथ हुई छेड़छाड़ की कोई जानकारी नहीं मिली है। बदायूं पुलिस ही इस मामले में कार्रवाई कर रही होगी। अशोक कुमार शुक्ल, एसपी।
- सोमवार शाम महिला श्रद्धालुओं पर छींटाकशी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। मौके पर पुलिस पहुंची। दो मनचलों को हिरासत में ले लिया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है- विनोद चाहर, थानाध्यक्ष, उझानी।