{"_id":"5cffdec9bdec2207917938fc","slug":"15602725761-agra-news164","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से फैल गई रेल पटरी, कई दौड़ीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से फैल गई रेल पटरी, कई दौड़ीं ट्रेनें
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सोमवार को कासगंज-कानपुर रेलमार्ग पर ट्रेन खतरे के ट्रैक पर दौड़ गईं। गर्मी से पटरी फैल जाने की सूचना पर रेलवे में हड़कंप मच गया। ट्रैक पर करीब दो घंटे का ब्लॉक लेकर काम किया। इस दौरान कई ट्रेनों को बीच ट्रैक पर ही रोका गया। ट्रेनें लेट होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
गर्मी और सर्दी के तापमान को देखते हुए रेल पटरियों के बीच थोड़ी जगह छोड़ी जाती है। जिससे की तापमान बढ़े तो पटरी डैमेज न हो। सोमवार को तापमान बढ़ते ही पटरी फैल गई। इसी दौरान पेट्रोलिंग कर रहे कीमैन ने देखा कि कासगंज-गंजडुंडवारा के बीच गढ़का रेलवे स्टेशन के बीच पटरियां फैल गई हैं। पेट्रोलिंग से कुछ ही देर पहले उस ट्रैक से दो मालगाड़ियां और सवारी ट्रेन भी गुजर चुकी थी। रेल पटरी पर खतरा देख कीमैन ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। रेल अधिकारियों ने तत्काल तकनीकि टीम को मौके पर भेजा और आनन फानन में रेल ट्रैक की मरम्मत शुरू कराई। ट्रैक पर करीब दो घंटे तक मरम्मतीकरण का काम किया गया।
यह ट्रेनें हुईं प्रभावित
कासगंज। कानपुर से कासगंज आने वाली ट्रेन संख्या 15037 कासगंज एक्सप्रेस 48 मिनट तक गंजडुंडवारा ट्रैक पर ही खड़ी की गई। इसके अलावा ट्रेन संख्या 55326 कासगंज-लखनऊ पैसेंजर भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
- 9 ट्रेनें सोमवार को कासगंज-फर्रुखाबाद ट्रैक पर दौड़ीं।
- 19 मालगाड़ियां कानपुर की ओर निकाली गईं।
- 2 मालगाड़ियां और एक सवारी गाड़ी खतरे भरे ट्रैक से गुजरीं।
- गर्मी के कारण पटरियां फैल जाती हैं। कासगंज के गढ़का स्टेशन के समीप भी पटरी फैलने की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को हुई। टीम भेजकर पटरी सही करा दी गई। राजेंद्र सिंह, पीआरओ।