फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी को पहुंची पुलिस, लोगों ने किया हंगामा

पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी को पहुंची पुलिस, लोगों ने किया हंगामा

Tue, 11 Jun 2019 10:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी को पहुंची पुलिस, लोगों ने किया हंगामा
पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी को पहुंची पुलिस, लोगों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। भरगैन के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम से नोंकझोंक होने के लोगों ने जमकर हंगामा किया। बाद में पूर्व चेयरमैन ने हाईकोर्ट का गिरफ्तारी का स्थगन आदेश पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया। तब जाकर पुलिस टीम पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी के बिना वापस लौटी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पूर्व चेयरमैन नफीस कालिया व अन्य दो लोगों के खिलाफ जानलेवा और बलवा की धाराओं में मामला पटियाली थाने में दर्ज किया गया था। इस मामले में पूर्व चेयरमैन में उच्च न्यायालय की शरण ली और 13 मई को उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया, लेकिन गिरफ्तारी पर रोक के आदेश की जानकारी थाना पुलिस को नहीं दी गई। पुलिस वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चल रही है जिसके चलते पटियाली सीओ गवेंद्र पाल गौतम ने पटियाली, सिकंदरपुर वैश्य व अन्य थानों की पुलिस के साथ पूर्व चेयरमैन के आवास पर दबिश दी। पुलिस ने जाकर पूर्व चेयरमैन को गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी पर तुरंत परिवार के लोगों ने आक्रोश जताया। आसपास के लोग एवं महिलाएं भी एकत्रित हो गईं। पूर्व चेयरमैन और पुलिस के बीच काफी नोकझोंक हुई। पूर्व चेयरमैन ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी पर रोक है। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारी पर रोक का आदेश दिखाने को कहा। पूर्व चेयरमैन ने हाईकोर्ट के अधिवक्ता से बात कराई और रोक का आदेश भी दिखाया। पुलिस टीम संतुष्ट होने के बाद बिना गिरफ्तारी के वापस लौट आई।
विज्ञापन

- नगर पंचायत अध्यक्ष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गई थी। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस से नोंकझोंक हुई। जब गिरफ्तारी पर रोक का आदेश पुलिस टीम को दिखाया गया। उसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की। अशोक कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed