फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पहले रेकी कर बनाते थे नक्शा, फिर धावा बोलकर करते थे लूट

पहले रेकी कर बनाते थे नक्शा, फिर धावा बोलकर करते थे लूट

Mon, 10 Jun 2019 10:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
पहले रेकी कर बनाते थे नक्शा, फिर धावा बोलकर करते थे लूट
पहले रेकी कर बनाते थे नक्शा, फिर धावा बोलकर करते थे लूट - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। पहले रेकी फिर बकायदा नक्शा बना कर लूट की फुलप्रूफ योजना बनाता था मास्टरमाइंड। उसके प्लान पर ही लुटेरे पहले से तय किए गए समय पर धावा बोलकर लूटपाट करते थे। लूट के इस सुनियोजित तरीके का खुलासा पुलिस ने सेवनपुर नहर के समीप से तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर किया। इन्हीं लुटेरों ने 29 मई को क्षेत्र के कस्बा मोहनपुर में भाजपा नेता के भाई प्रदीप कुमार गुप्ता पुत्र जगदीश प्रसाद के घर दिनदहाड़े करीब 16 लाख की नकदी और 14 लाख रुपये के जेवरात लूटे थे। उनके कब्जे से लूट के 1.19 लाख रुपये और 500 ग्राम चांदी के जेवरात और घटना में प्रयुक्त तीन तमंचा, छह कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की हैं। लूट की घटना के दो मास्टर माइंड फरार हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 29 मई को कस्बा मोहनपुर में प्रदीप कुमार गुप्ता पुत्र जगदीश प्रसाद के घर में लूट हुई। अज्ञात लुटेरे दिन दहाड़े हथियारों के बल पर करीब 16 लाख की नकदी और 14 लाख रुपये के जेवरात लूट ले गए। इस घटना के खुलासे के लिए सहावर सीओ अभिषेक कुमार राहुल के नेतृत्व में सहावर पुलिस को लगाया गया। सोमवार सुबह सहावर थाना अध्यक्ष गनेश चौहान को सूचना मिली कि सहावर क्षेत्र के गांव सेवनपुर नहर की पटरी से कुछ संदिग्ध गुजर रहे हैं, संभवत: वह लुटेरे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की और नहर किनारे से गंजडुंडवारा के गांव धवा निवासी भोला पुत्र छुन्ने, अल्ताफ पुत्र प्यारे मियां और गढ़का निवासी पप्पन पुत्र इसरार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी के कब्जे से लूटे गए 119300 रुपये, 500 ग्राम चांदी के जेवरात और घटना में प्रयुक्त तीन तमंचा, छह कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पूछताछ के दौरान इन लुटेरों ने बताया कि मास्टरमाइंड बब्बू पुत्र मोहम्मद निवासी मदीना मस्जिद रोरबर थाना देहली गेट और जुबेर निवासी बाकरगंज, सुभाष नगर बरेली हैं। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी फरार हैं उनकी तलाश में दबिशें दी जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जिलों में लूट का नेटवर्क बिछा चुके हैं मास्टर माइंड
लूट की घटना के खुलासे में बरेली के बब्बू और अलीगढ़ के जुबेर का नाम प्रकाश में आया है। यह दोनों ही मास्टर माइंड कई जिलों में लूट का नेटवर्क बिछा चुके हैं। गिरफ्तार किए गए लुटेरों ने बताया कि मास्टर माइंड लूट की योजना बनाकर पूरा नक्शा उन्हें उपलब्ध कराते हैं। वारदात को अंजाम देने की ऐवज मास्टरमाइंड लुटेरे उन्हें तय की गई रकम देते हैं। बाकी जेवरात और रकम ले जाते हैं। मोहनपुर की वारदात को अंजाम देने के बाद सरगना ने उन्हें 1-1 लाख रुपये दिए थे।

लुटेरों ने कुबूली गंजडुंडवारा की घटना
कासगंज। मोहनपुर लूटकांड का खुलासा होने के साथ ही गिरफ्तार लुटेरों ने गंजडुंडवारा की लूट की घटना का खुलासा करा दिया है। लुटेरे अल्ताफ ने बताया कि होली से दो दिन पहले गंजडुंडवारा कस्बे में मौजिम के घर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उस समय मास्टर माइंड जुबेर और बब्बू ने उन्हें 50-50 हजार रुपये और चंादी के कुछ जेवरात दिए थे। सोने के जेवरात बब्बू अपने साथ बरेली ले गए और एक परिचित सराफ को बेच दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed