फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   मंडी चौराहे का कट बंद होने पर व्यापारियों में पनप रहा रोष

मंडी चौराहे का कट बंद होने पर व्यापारियों में पनप रहा रोष

Mon, 27 May 2019 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
मंडी चौराहे का कट बंद होने पर व्यापारियों में पनप रहा रोष
डैमो
मथुरा। मंडी चौराहे के कट की समस्या पर जिला प्रशासन के रुख को देखते हुए व्यापारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। इसके विरोध में 31 मई को व्यापारी क्षेत्र का बाजार बंद रहेंगे। इसके बाद हाईवे बंद पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को सौंख रोड स्थित कैला देवी मंदिर पर वरिष्ठ व्यापारी नेता मांगीलाल आढ़तिया की अध्यक्षता में संघर्ष समिति की बैठक में निर्णय लिया कि 28 मई की सांय पांच बजे को आंदोलन का शंखनाद होगा। इसमें मंडी चौराहे पर स्थित श्री हनुमान मंदिर पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ घंटे घड़ियाल बजाकर जिम्मेदार अधिकारियों की बुद्धि शुद्धि की प्रार्थना की जाएगी। सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ के बाद मंडी चौराहा व ट्रांसपोर्ट नगर पर प्रशासन के विरोध में जन जागरण अभियान किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी ने बताया कि व्यापारियों का जन जागरण अभियान 29 मई को सौंख रोड व्यवसायी समिति 30 मई को मंडी समिति में चलेगा। 31 मई व्यापारी विरोधी नीतियों के विरोध में मंडी समिति ट्रांसपोर्ट नगर मंडी चौराहा, सौंख रोड के व्यापारी कारोबार बंद रखेंगे और सुबह 10 बजे से व्यापारी मंडी के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि हाईवे जाम पर भी विचार किया जाएगा। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश गोयल, गिरधारी लाल अग्रवाल, अंशुल, देवेंद्र मित्तल, मुकेश गुप्ता, संतोष चौधरी, जितेंद्र प्रजापति, तुलसी गर्ग, राघव अग्रवाल, दीनदयाल अग्रवाल, मंडी चौराहे के अध्यक्ष करणवीर सिंह, प्रदीप चाहर, सौंख रोड व्यवसाई समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी, महामंत्री राजेश अंदानी, कालीचरण बिंदाल, गणेश अग्रवाल संजय गुर्जर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed