{"_id":"5ccc7ba9bdec2207456335ab","slug":"151556904873-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल के लिए पल-पल तरस रहे घिरोर के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल के लिए पल-पल तरस रहे घिरोर के लोग
विज्ञापन
हैंडपंप पर पीने के पानी के लिए लगी महिलाओं और बच्चों की लाइन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-घिरोर। नगर पंचायत क्षेत्र घिरोर में पेयजल समस्या बरकार है। गर्मी केे मौसम में लोग पानी के लिए परेशान हैं। आबादी के हिसाब से पेयजल सुविधा नहीं है। गर्मी में पानी की समस्या से जूझ रहे लोग हैंडपंपों का सहारा लेने को विवश हैं। सुविधा के नाम पर नगर पंचायत क्षेत्र में किए गए प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। जल है तो कल है की बात लोगों को घिरोर क्षेत्र में बेमानी सी लगने लगी है। नलकूप से जहां पूरे नगर में सप्लाई नहीं है तो वहीं आधा सैकड़ा हैंडपंप भी नगर में खराब पड़े हुए हैं। ऐसे में पेयजल के लिए लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
एक ही हैंडपंप पर पानी के लिए लोगों को कतार लगानी पड़ती है। कई बार लोगों ने हैंडपंप सही कराने की मांग की, लेकिन आज तक नगर पंचायत प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। गर्मी शुरू होते ही पानी की किल्लत शुरू हो गई है। अब लोग एक-एक बूंद पानी के लिए परेशान हैं। वहीं मुख्य बाजार व अन्य प्रमुख स्थानों पर लगवाए गए वाटर कूलर में से भी आठ वाटर कूलर खराब हैं। इसके चलते दुकानदारों व व्यापारियों को भी गर्मी में पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। लाख कोशिशों के बाद भी इसका कोई हल नहीं निकल पा रहा है।