फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आंधी में टूटे 36 पोल, 12 गांव अंधेरे में

आंधी में टूटे 36 पोल, 12 गांव अंधेरे में

Sun, 20 May 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
आंधी में टूटे 36 पोल, 12 गांव अंधेरे में
विज्ञापन

एटा।
शनिवार शाम को आई आंधी में ग्रामीण अंचल में 36 से अधिक विद्युत पोल टूट गए। अलीगंज, जैथरा, रिजोर, अवागढ़ और जलेसर क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों में आपूर्ति बाधित रही। रविवार को भी 8-10 गांवों की आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। ग्रामीण अंचल ही नहीं शहरी क्षेत्र में भी घंटों आपूर्ति बाधित रही।

जिले की विद्युत व्यवस्थाएं चरमरा रही हैं। घंटों की आपात कटौती के अलावा फाल्ट ट्रिपिंग में भी घंटों बर्बाद हो रहे हैं। ग्रामीण अंचल तो दूर शहरी खंड के हालात ठीक नहीं हैं। आंधी आने से पहले और बाद में भी घंटों आपूर्ति बाधित हो रही है। शनिवार को गांधी मार्केट में तार बदलने के नाम पर कोतवाली देहात क्षेत्र में घंटों शटडाउन रहा। इसके बाद आंधी के नाम पर घंटों कटौती रही।
विज्ञापन


आंधी आने के बाद भी घंटों शहर की आपूर्ति नहीं हो सकी। इतना ही नहीं लोकमनदास तिराहा, नन्नूमल चौराहा, पुलिस सर्की, पुलिया गर्वी मोहल्लों में चार घंटे तक अंधेरा रहा। मरम्मत के नाम पर रविवार को भी गांधी मार्केट, कलक्ट्रेट परिसर, जाटवपुरा, जेल रोड की आपूर्ति तीन घंटे से अधिक बाधित रही। हर घंटे पर होने वाली फाल्ट के चलते भी घंटों की आपूर्ति मरम्मत की भेट चढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हर घंटे पर ट्रिपिंग होती रही। ग्रामीण अंचल में तो और भी बुरा हाल है। अलीगंज तहसील क्षेत्र में बीस से अधिक पोल टूटने से सात से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। अलीगंज में रामपुर, झकरई, नगला बल्लम, ललहट, मगरौल आदि गांवों में टूटे पोल के बाद तार झूल गए। अनहोनी की आशंका को लेकर ग्रामीणों में दहशत रही। ऐसा ही हाल अवागढ़ व जलेसर क्षेत्र में भी रहा। इतना ही नहीं दूसरे दिन रविवार को भी इन गांवों की आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी।

शनिवार रात को इंड्रस्ट्रियल क्षेत्र में 33 हजार की लाइन पर पेड़ टूटकर गिरने से आपूर्ति प्रभावित हो गई। इसकी मरम्मत के चलते ठंडी सड़क क्षेत्र के कुछ मोहल्लों की आपूर्ति बाधित रही। जिसे बाद में सुचारु कर दिया गया।

- विजय शंकर, एसडीओ शहरी खंड


शनिवार की आंधी के चलते अलीगंज, जैथरा और धुमरी क्षेत्र में करीब 24 बिजली पोल धराशायी हुए हैं। मरम्मत कार्य जारी है। सोमवार तक आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
- सोपाली सिंह, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण खंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed