{"_id":"5ac26f4e4f1c1bcc618b51d2","slug":"151522691918-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों से मारपीट कर रिवॉल्वर छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो भाइयों से मारपीट कर रिवॉल्वर छीनी
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
बंदूक
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। बाइक से घर लौट रहे दो भाइयों के साथ दबंगों ने मारपीट करते हुए रिवाल्वर, जंजीर और नौ सौ रुपये की नकदी लूट ली। इसकी रिपोर्ट दर्ज न करने पर गुस्साए लोग देहात थाने पर एकत्रित हो गए। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित थाना पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी दोनों पक्षों में समझौता होने की बात कह रहे हैं।
कोतवाली देहात पुलिस को तहरीर देते हुए असरौली निवासी पुष्पेंद्र पुत्र अमर सिंह ने बताया कि वह शाम को कासगंज रोड आईटीआई के पास स्थित आटा चक्की को बंद करके भाई राजेश के साथ घर आ रहा था। उसी समय उसके गांव के ही नामजद लोगों ने उसे घेर लिया।
आरोप है उसी समय इंद्रपाल आदि ने उनके साथ मारपीट करते हुए उससे रिवाल्वर और भाई से जंजीर और नौ सौ रुपये की नकदी लूट ली। आरोप है जहां पुलिस ने उनकी सुनवाई न करते हुए रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया। इससे गुस्साए गांव के काफी संख्या में लोग थाने पर एकत्रित हो गए और उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया। वही इस संबंध में जब थाना प्रभारी कोतवाली देहात शेरसिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच फैसला हो गया है। लूटपाट जैसी कोई घटना नहीं हुई थी।