फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भाजपा विधायक पर मनमाने ढंग से बूथ बनवाने का आरोप

भाजपा विधायक पर मनमाने ढंग से बूथ बनवाने का आरोप

Sat, 07 Oct 2017 10:50 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक पर मनमाने ढंग से बूथ बनवाने का आरोप
बीजेपी
एटा। अलीगंज से भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर पर सत्ता की हनक पर बिना मानक पोलिंग बूथ बनवाने का आरोप लगा है। इसके साथ ही तहसील प्रशासन के अधिकारियों की भी शिकायत की गई है। क्षेत्र से पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव ने डीएम को भेजे पत्र में बूथ स्थानांतरण प्रक्रिया को रोकने और कानूनगो को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि विधानसभा क्षेत्र के 377 बूथों में 25 फीसदी बूथों को भाजपा विधायक के गांवों में स्थानांतरित करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा है कि अभी चुनाव आयोग से बूथों में बदलाव करने का कोई आदेश जारी नहीं किया है। केवल भाजपा विधायक और तहसील प्रशासन गोपनीय ढंग से बूथोें को मनमाने तरीके से बदल रहा है। उन्होंने यह भी लिखा है कि क्षेत्र में तैनात एक कानूनगो अलीगंज क्षेत्र में 20 साल से भाजपा कार्यकर्ता की तरह से काम कर रहे हैं। उनके इशारे और विधायक की शह पर 80 बूथोें को बदला जा रहा है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने कहा है कि कानूनगो की रणनीति के चलते विस चुनाव के दौरान क्षेत्र में भाजपा समर्थित बीएलओ ही लगाए गए। इसके साथ ही मतदाता सूची में भाजपा समर्थित मतदाताओं के नाम ही बढ़ाए गए। इससे चुनाव की पारदर्शिता प्रभावित हुई है। उन्होंने डीएम से यह भी कहा है कि भाजपा विधायक और अधिकारियों ने चुनाव को दूषित कर दिया है। पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव ने डीएम से कहा है कि वर्तमान विधायक और अधिकारियों की मनमानी से चल रही पोलिंग बूथों को बदलने की प्रक्रिया को रोका जाए। साथ ही कानूनगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed