{"_id":"59d3bf9e4f1c1bd8538b58b2","slug":"151507049374-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएलएन में परीक्षा के दौरान पांच छात्राओं सहित 16 नकलची पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएलएन में परीक्षा के दौरान पांच छात्राओं सहित 16 नकलची पकड़े
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जेएलएन पीजी कालेज में सुबह की पाली में पांच छात्राओं सहित सोलह नकलची पकड़े गए। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी की निगरानी में हुई चेकिंग में परीक्षार्थियों से मिली नकल से नकल विहीन परीक्षाओं के दावों की हवा निकल गई। केंद्र पर पकड़े गए नकलचियों की संख्या पांच छात्राओं सहित 20 तक पहुंच गई है।
एलएलबी की नकल विहीन परीक्षाओं के दावों की पोल खुल रही है। मंगलवार को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी टीवीएस यादव की छापेमार कार्रवाई के दौरान आंतरिक सचल दलों ने 16 छात्र-छात्राओं को नकल करते दबोचा। लॉ प्रथम वर्ष के इन नकलचियों पर पर्चियां पकड़ी गईं। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार बारह नकलची एचएस लॉ कालेज एवं चार भगवान विष्णु महाविद्यालय के हैं। इसके साथ ही अभी तक केंद्र पर पकड़े गए नकलचियों की संख्या बढ़कर बीस हो गई है। बताते चलें कि ऐसी ही शिकायत पर विगत दिनों अपर जिलाधिकारी ने छापा मारकर चार नकलचियों को पकड़ा था।
--------------
कुलपति तक नकल की शिकायत
एटा। नोडल केंद्र जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में हो रहीं एलएलबी परीक्षाओं में नकल की शिकायतें अब विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंच चुकी हैं। कुलपति ने इस संबंध में जिलाधिकारी से वार्ता कर नकल विहीन परीक्षाएं सुनिश्चित कराने की बात कही। वीसी के निर्देश पर मंगलवार को नोडल केंद्र पहुंचे क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी टीवीएस यादव ने परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग कराई।
विज्ञापन
--------------
जूते मोजे उतारकर देंगे परीक्षा
जते-चप्पलों में मिली नकल के बाद क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी यादव ने परीक्षार्थियों के जूते मोजे एवं चप्पल कक्ष के बाहर उतरवाने के निर्देश दिए हैं।
--------------
मांग के बाद भी फोर्स नहीं हो रहा तैनात
विश्वविद्यालयी निर्देश के बाद भी परीक्षा केंद्र पर फोर्स तैनात नहीं किया जा रहा। एक सप्ताह की परीक्षा गुजरने के बाद भी अभी तक एक भी सिपाही की ड्यूटी नहीं लगाई गई है। इसके चलते जहां नकलचियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। वहीं महाविद्यालय प्रशासन सहमा हुआ है।
------------
मांग के बावजूद भी केंद्र पर पुलिस फोर्स की व्यवस्था नहीं की जा रही। इसके चलते गेट पर पूर्ण रूप से तलाशी नहीं हो पाती है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है।
---डॉ अनिल कुमार सक्सेना, प्राचार्य जेएलएन पीजी कालेज