{"_id":"5988b79b4f1c1b4d558b4640","slug":"15021321286-mathura-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा को चाहिए वीसी, सचिव और नगर निगम के कई अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा को चाहिए वीसी, सचिव और नगर निगम के कई अफसर
Updated Tue, 08 Aug 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जनपद में रिक्त पडे़ अहम पदों पर अफसरों की तैनाती करने के लिए डीएम ने शासन को पत्र भेजा है। इसमें विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और सचिव सहित नवसृजित नगर निगम में अधिकांश पदों पर अफसरों की तैनाती न होने के कारण पैदा हो रही स्थिति से शासन को अवगत कराया गया है।
करीब ढाई माह पहले मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के पद पर तैनात सीनियर पीसीएस सीपी सिंह का स्थानांतरण गाजियाबाद नगर आयुक्त के पद पर किया गया तो सचिव विजय कुमार को अपर आयुक्त आगरा बना दिया गया। शासन ने दोनों पदों पर किसी की तैनाती नहीं की है।
ऐसा ही हाल मथुरा-वृंदावन नगर निगम का है। नवसृजित नगर निगम के लिए 40 पद सृजित किए गए हैं, लेकिन तैनाती दो पदों पर है। इसमें नगर आयुक्त भी शामिल हैं। इसके लिए भी करीब तीन माह का इंतजार नगर निगम को करना पड़ा है। निगम के बाकी पदों पर अफसरों की गैर मौजूदगी विकास प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में आडे़ आ रही है। स्थिति यह है कि अफसरों की तैनाती के अभाव में निगम का प्रशासनिक ढांचा भी तैयार नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
शासन को जनपद में रिक्त पदों पर अफसरों की तैनाती करने के संदर्भ में पत्र भेजा गया है। संभावना है कि जल्द ही कई अहम पदों पर जनपद में अफसरों की तैनाती हो जाएगी।
अरविंद मलप्पा बंगारी, डीएम, मथुरा