{"_id":"5bc8c374bdec22696d7809d2","slug":"141539883892-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
महिला
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमांपुर (कासगंज)। क्षेत्र की एक युवती को साढ़े पांच माह पूर्व धोखे से बुलाकर जीजा और उसके चार साथियों ने कई दिनों तक दुष्कर्म किया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। तकरीबन पांच माह बाद घर लौटने पर युवती ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मामले में युवती के जीजा समेत चार अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने युवती का मेडिकल करा मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को लगभग साढ़े पांच माह पहले सोरों क्षेत्र के एक गांव निवासी उसका जीजा और अलीगढ़ जनपद के छर्रा क्षेत्र के एक गांव का निवासी उसका दोस्त बहन की तबियत खराब होने का बहाना बनाकर बुलाकर ले गए। इसके बाद आरोपी जीजा ने युवती को अपने घर पर न रखकर अलीगढ़ जनपद के गंगीरी क्षेत्र के एक गांव में अपने जीजा के घर भेज दिया। यहां युवती से जीजा, उसके जीजा, दोस्त और एक अन्य ने दुष्कर्म किया। युवती के साथ काफी समय चारों आरोपी दुष्कर्म करते रहे। इस बीच वह गर्भवती भी हो गई। अब युवती ने घर लौटने पर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। मामले में चारों आरोपियों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने युवती का मेडिकल करा जांच शुरू कर दी है।