{"_id":"5bbb9fca867a552875069147","slug":"141539022794-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक की भांजी से दिनदहाड़े 50 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक की भांजी से दिनदहाड़े 50 हजार रुपये लूटे
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/टूंडला। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजीम भाई की भांजी से दिनदहाड़े थाना टूंडला के उसायनी में बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर 50 हजार रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बाद बदमाश फिरोजाबाद की ओर भाग गए। पीड़ित छात्रा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहम्मदगंज निवासी सना पुत्री मोहम्मद आरिफ थाना टूंडला के उसायनी स्थित एसआरडी कालेज में बीटीसी की छात्रा है। सोमवार को कालेज में फीस जमा करने के लिए घर से 50 हजार रुपये लेकर अकेली कालेज गई थी। पीड़ित छात्रा सना की मानें तो रुपये हैंडबैग में रखे थे। जैसे ही वो कालेज के गेट पर पहुंची तो पहले से घात लगाए बैठे काली पल्सर सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर सना को रोका और बैग पर झपट्टा मारकर तेजी से फिरोजाबाद की ओर भाग गए।
सना से बताया कि पल्सर पर यूपी 75 (इटावा) का नंबर अंकित था। छात्रा ने शोर मचाया तो भीड़ जमा हो गई और कालेज का स्टाफ भी पहुंच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। छात्रा ने टूंडला थाने में तहरीर दी है। कालेज गेट पर दिन दहाड़ेहुई लूट की वारदात से हर कोई हैरत में है।