फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   महानगर के 6.20 लाख मतदाता चुनेंगे अपना मेयर

महानगर के 6.20 लाख मतदाता चुनेंगे अपना मेयर

Fri, 17 Nov 2017 11:43 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
महानगर के 6.20 लाख मतदाता चुनेंगे अपना मेयर
demo pic - फोटो : demo pic
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के पहले मेयर का चुनाव 6.20 लाख मतदाता करने जा रहे हैं। काफी मशक्कत के बाद नगर निगम की मतदाता सूची आखिरकार शुक्रवार को जारी कर दी गई।
विज्ञापन


नगर पालिका से नगर निगम बने मथुरा-वृंदावन में पहली बार मेयर के लिए चुनाव होने जा रहा है। इसमें दो नगर पालिका और 32 ग्राम पंचायतों के मतदाताओं को नगर निगम के रूप में मतदान का मौका मिल रहा है। अब तक इसकी मतदाता सूची को लेकर उलझन बनी हुई थी। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से तय कार्यक्रम के तहत यह सूची तैयार न होने पर निगम के निवासी और राजनेता बेहद परेशान थे। शिकायत आयोग तक पहुंची थीं, लेकिन तमाम उलझनों को दूर करते हुए आखिरकार शुक्रवार को मतदाता सूची जारी कर दी गई।
विज्ञापन


इसके मुताबिक नगर निगम में 620332 मतदाता हैं। इसमें 3.37 लाख पुरुष मतदाता और 2.83 महिला मतदाता हैं। नवीन मतदाता सूची के तहत नगर निगम क्षेत्र में अब मतदान केंद्रों की संख्या 170 हो गई है, जिसमें 642 बूथ हैं। इनके साथ जनपद की कोसी पालिका और 13 नगर पंचायतों में मतदान केंद्रों की संख्या 243 हो गई हैं, जिसमें 73 मतदान केंद्र पालिका और नगर पंचायतों में बनेंगे। जबकि बूथों के मामले में निगम में 642 और कोसी नगरपालिका और 13 नगर पंचायतों में 219 बूथ बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed