{"_id":"59da680a4f1c1bce538b662e","slug":"141507485706-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 लाख की फिरौती के लिए किया गया था रेहान का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 लाख की फिरौती के लिए किया गया था रेहान का अपहरण
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। छात्र रेहान का अपहरण 20 लाख की फिरौती के लिए किया गया था। हालांकि परिवारीजन सात लाख की रकम का ही इंतजाम कर सके थे।
बता दें कि रेहान का पिता इशाक खान गाजियाबाद में फर्नीचर का काम करते हैं और उनका परिवार हसनपुर में रहता है। रेहान पांच बहन भाई हैं। सभी गांव में रहकर पढ़ते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी है। इसके चलते ही बदमाशों ने रेहान के अपहरण की योजना बनाई और 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी।
अपहरण के बाद से रेहान के परिवारीजन बेहद परेशान थे। उनके सामने 20 लाख की बड़ी रकम जुटाने का लक्ष्य था। बच्चे की बरामदगी के लिए पूरा परिवार जुटा रहा तब जाकर सात लाख रुपये का इंतजाम कर सका।